रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हुई हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर अब तेज होने लगी है। मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा के कुछ भागों में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से परेशानी बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बिलासपुर और मंडी जिले में पांच दिन (15 नवंबर तक) सुबह और देर रात को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, सीबी रेंज की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।

दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास पहाड़ियों में गिरे फाहों से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा के क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे।

पहाड़ों में गिरी बर्फ का असर का कुल्लू घाटी में भी देखने को मिल रहा है। जिस कारण तापमान में गिरावट आई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *