हिमाचल की ये बेटी निभाएगी टीवी सीरियल में लीड रोल

हिमाचल की एक और बेटी ने टीवी सीरियल में अपने दमदार अभिनय के दम पर धाक जमाई है। सोलन जिले के कुनिहार के ऊंचागांव की आलिशा कलर्स टीवी के थ्रिलर शो ‘इश्क में मर जावां’ में लीड रोल निभाएंगी।

शिमला कुल्लू और मनाली में हुई है शूटिंग

इसकी अधिकांश शूटिंग शिमला, कुल्लू और मनाली की हसीन वादियों में हुई है। इससे पहले वह कलर्स टीवी पर ‘थपकी प्यार की’ में सह एक्टर, जीटीवी पर ‘जंवाई राजा‘ और एंड टीवी पर ‘बेगू सराय‘ धारावाहिक में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। स्कूल के समय आलिशा ने ‘अक्कड़-बक्कड़ बांबे बो‘ में बतौर बाल कलाकार कार्य करके अपने अभिनय को निखारना शुरू कर दिया था।

दादा को मानती हैं आदर्श

उन्होंने ताराहाल स्कूल शिमला से 12वीं की शिक्षा पूरी की। आलिशा अपने स्वर्गीय दादा ज्ञान चंद पंवर को अपना आदर्श मानती हैं। उनके पिता डीके पंवर शिमला हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। उन्हें दमदार अभिनय की बदौलत सरोज खान की ओर से वर्ष 2013 में विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है।

20 सितम्बर से प्रसारित होगा धारावाहिक

20 सितंबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले नए धारावाहिक ‘इश्क में मर जावां‘ में आलिशा लीड रोल में हैं। वह अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ डबल रोल निभा रही हैं। आलिशा शिमला क्वीन का खिताब भी अर्जित कर चुकी हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *