बप्पा के भजनों पर झूमा जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर — जोगिंद्रनगर शहर में मनाए जा रहे गणपति महाराज के उत्सव की आठवीं संध्या में गणपति बप्पा के दोनों ही पंडालों में सैकडों भक्तजनों ने अपनी भक्ति की भाव पूर्ण हाजिरी लगाई। जैसे-जैसे गणपति विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ भी यहां बनाए गए विशेष पंडालों में गणपति महाराज के गुणगान के लिए उमड़ रही है। शहर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सजे पंडालों में भीड़ को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन द्वारा भी शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्री गणपति सेवा युवा मंडल द्वारा गुरुवार गणपति उत्सव के उपलक्ष्य में शहर के सामुदायिक भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में सैकड़ों भक्तजनों ने गणपति महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। गणपति बप्पा की सांस्कृतिक संध्या अब केवल दो दिन ओर चलेगी तत्पश्चात शनिवार सायं को गणपति महाराज को बडोण नदी में विसर्जित किया जाएगा। बुधवार रात्रि दोनों ही पंडालों में श्रद्धालु देर रात तक स्थानीय गायकों, अजीत शर्मा, संजय खान व संजीव कुमार की मधुर आवाज के जादू में बंधे रहें इनके गीतों मोरया वे बप्पा मोरया वे, दिवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में, बैल दी कर के सवारी गौरा नूं बयोण चलेया ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने भजनों के भक्ति रस में डूबकर देर रात तक श्रद्धा का खूब नाच नाचा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *