विसर्जन से पूर्व संध्या में हुआ श्री गणेश महाआरती का आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. रात्रि जागरण के साथ- साथ  सभी भक्त श्री गणेश की पूजा अर्चना में विशेष रूप से भाग ले रहे हैं. श्री गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कल वीरवार को धूमधाम से किया जाएगा.

महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

जोगिन्दरनगर गणपति सेवा समिति द्वारा बुधवार शाम को गणपति उत्सव में विसर्जन से पूर्व संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया. इस महाआरती में भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

वीरवार को होगा विसर्जन

गौर हो कि वीरवार को गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन भराड़ू के पास स्थित बडोण घाट में धूमधाम से किया जाएगा.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *