लदरूही में कार-ट्रक भिड़े एक की मौत

जोगिंद्रनगर — मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लदरूही के समीप रविवार रात एक कार व ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक शिक्षिका की मौत हो गई है, जबकि उसके पति को घायल अवस्था में यहां सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिक्षिका की पहचान ट्विंकल ठाकुर (38) पत्नी राजकुमार निवासी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। ट्विंकल जोगिंद्रनगर के खड़ीहार प्राथमिक पाठशाला में हैड टीचर के पद पर तैनात थी।

उधर, पुलिस ने इस हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जब यह दंपति वोट डालने के बाद चौंतड़ा से वापस जोगिंद्रनगर की ओर आ रहा था तो रात को लगभग साढ़े नौ बजे के करीब लदरूही के पास उनकी कार व जोगिंद्रनगर की ओर से जा रहे ट्रक के बीच आपस में टक्कर हो गई। इससे शिक्षका की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन शिक्षिका घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुकी थी। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *