हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मिली मौत

जोगिन्दरनगर : हैदराबाद में महिला डाक्टर से गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. एनकाउंटर नेशनल हाइवे 44 के पास शुक्रवार सुबह हुआ. पुलिस आरोपियों को एनएच 44 पर क्राइम सीन रिक्रियेट कराने को लेकर गई थी. जिस स्थान पर महिला डाक्टर से चार दरिंदों ने दरिंदगी की थी उसी स्थान पर पुलिस ने चारों को एनकाउंटर में मौत दी.

मारे गए चारों आरोपी

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्ज्नर ने कहा कि चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस वाले भी घायल हो गए.

मौके से की भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की जिसपर पुलिस ने वार्निंग दी लेकिन जब आरोपी नहीं रुके तो एनकाउंटर में मारे गये.चारों आरोपियों ने इसी जगह डाक्टर के साथ गैंगरेप करने के बाद उनके शव को बुरी तरह से जला दिया था.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *