एनएच -103 पर बस में तोड़फोड़ करने वाले पुलिस हिरासत में

हमीरपुर  में नेशनल हाईवे-103 पर सलासी क्षेत्र में निजी बस की तोडफोड़ करने के मामले में संलिप्त कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

एनएच -103 पर बस में तोड़फोड़ करने वाले पुलिस हिरासत में

आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। इन आरोपियों ने अपनी कार को एक ट्रक में दे मारा। इसके बाद से यह मौके से भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार मानकर इन्हें पकड़ा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बता दें कि गुरूवार सुबह करीब चार बजे सलासी क्षेत्र में कार में सवार कुछ युवकों ने निजी बस ऑपरेटरों के साथ बहसबाजी की तथा उसके बाद बस के शीशे तोड़ दिए।

तोडफोड़ के बाद यह गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार दे मारी।

हादसे में सभी कार सवार घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार के एयरबैग भी खुल गया तथा अंदर से काफी नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ आरोपियों को हिरास्त में लिया गया है।

मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी पक्षों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *