भराड़ू और धरमेहड़ स्कूल में नशे के खिलाफ हुए जागरूकता कार्यक्रम
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ू में प्रधानाचार्य श्री मदन लाल की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ बच्चों ने लोगों को जागरूक किया वहीँ चौहार घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरमेहड़ में प्रधानाचार्या कुमारी रमन सूद की अध्यक्षता में ड्रग एब्यूज एंड एल्कोहल इज्म से समाज को बचाने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय में भाषण,नारा लेखन और पेंटिंग आदि कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं.
सदनबार हुए कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान सदन बार भाषण प्रतियोगिता करवाई गई. इस प्रतियोगिता में गाँधी सदन का संदीप प्रथम कल्पना सदन का पंकज दूसरे और सुभाष सदन की रोशनी देवी तीसरे स्थान पर रही. वहीँ बच्चों ने समाज को नशे से मुक्त करने हेतु शपथ भी ली.













