कांगड़ा, मंडी-बिलासपुर में 3 दिन कोहरे का अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब कोहरा सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 3 दिनों तक प्रदेश के मैदानी जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला शामिल हैं। ऐसे में कोहरे के कारण जहां विजिबिलिटी कम रहेगी, वहीं इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। इन सिर्फ इन जिलों में, बल्कि इनके साथ लगते क्षेत्रों में भी ठंड बढऩे के आसार हैं।

विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतें पेश आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं। खासकर वाहन चलाते समय सावधान बरतनेको कहा गया है। वहीं मंगलवार को भी इन जिलो में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था।

इसके कारण मंडी के सुंदरनगर और बिलासपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से 1 दिसंबर तक सुबह के वक्त घनी धुंध छाई रहेगी। दोपहर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला में विजिबिलिटी कम होगी। लिहाजा इन जिलों में वाहन चलाते वक्त लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

दिसंबर पहले हफ्ते साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने वाला हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अधिकारियों की माने तो दिसंबर पहले सप्ताह धूप खिलने के आसार हैं।

इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। धूप खिलने से दिनभर जहां मौसम साफ बना रहेगा, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *