घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

चौहारघाटी : उपमंडल पद्धर क्षेत्र की दुर्गम चौहारघाटी में मवेशियों को घास लाने गई एक महिला के गिरने से दुखद मौत हो गई। इस घटना से समूचे चौहारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है। पद्धर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी अनुसार चौहारघाटी की बल्ह टिक्कर पंचायत के सरणी गांव की चंद्रामणि (39) पत्नी हरि सिंह रविवार दोपहर बाद मवेशियों को चारा लाने के लिए नागा रा टीला नामक स्थान गई हुई थी।

देर शाम तक महिला के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। महिला को करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में मृत अवस्था में पाया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत उपरांत शव को खाई से निकाल कर गांव पहुंचाया।

पुलिस को घटना की सूचना देने बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई है। हलका पटवारी दौलत राम ने कहा कि मौका रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *