13 नवम्बर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की सम्भावना

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

तापमान में दर्ज़ की गई गिरावट

प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। राजधानी शिमला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद हल्के बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

ऊंचे क्षेत्रों में होगा हिमपात

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के आगामी 13 नवम्बर से मौसम में बदलाव आएगा जिससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व मध्यम क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

तापमान पर एक नजर

शिमला का अधिकतम तापमान 19.6, सुंदरनगर 27.6, भुंतर 26.4, कल्पा 15.4, धर्मशाला 20.2, ऊना 29.2, नाहन 24.7, केलांग 13.7, पालमपुर 22.1, सोलन 24.6, मनाली 18.0, कांगड़ा 26.8, मंडी 26.6, बिलासपुर 24.9, हमीरपुर 27.7, चम्बा 25.0 व डल्हौजी का 13.4 दर्ज किया गया।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *