प्रदेश में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार जताए हैं। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती हैं, तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश की बौछारें गिर सकती हैं।

प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 11 और 12 नवंबर को मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया हैं। हिमाचल में बेशक सियासी पारा चढ़ रहा हो, लेकिन सर्दी के कारण पहाड़ों का तापमान गिरना शुरू हो गया है।

बीते 24 घंटे में लाहुल-स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग और कुफरी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे गिर चुका है।

केलांग का न्यूनतम तापमान सोमवार रात माइनस 4 डिग्री और कुफरी का माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

कल्पा का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, मनाली का तीन डिग्री और कोटखाई का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे सुबह व शाम के वक्त सर्दी का अहसास होने लगा है। पहाड़ों पर ताजा हिमपात के बाद मैदानी राज्यों में भी तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *