घास लेने गई महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मसोली पंचायत पहलून गाँव में घास लेने गई 65 वर्षीय महिला कृष्णा देवी जब अपनी बहु के साथ अपने खेतों में घास लेने गई थी, तो अचानक पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया।

महिला ने अपने बचाव के लिए हाथ पैर मारे और जोर—जोर से चिल्लाई, तब लोग दौड़कर आए और महिला की जान बच पाई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर में भर्ती किया गया। महिला ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

इसके बारे में जब जोगिन्दरनगर पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरयाल से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। गांव में  पुलिस की गस्त बढ़ा दी है, तथा गांव वालों को आगाह किया है कि यदि गांव में कोई भी अज्ञात व्यक्ति देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

उधर जोगिन्दरनगर व्यापार मंडल ने भी दूसरे प्रदेशों से फेरी लगाने वालों लोगों पर नकेल कसे जाने की अपील की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *