महिला की अचानक मौत से शोक में डूबा द्रोबड़ा गाँव

जोगिन्दरनगर : उपमंडल की ग्राम पंचायत बल्ह के द्रोबड़ा गांव की 37 वर्षीय महिला पवना देवी का पैर फिसलने से मौत हो गई जिससे पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है.

घास लाने गई थी महिला

पिछले दिनों मृत महिला घरबासड़ा गांव से अपनी जमीन में काटा हुआ घास ला रही थी कि अचानक मोरडूघ गांव के पास पैर फिसलने से गिर पड़ी तथा रीढ़ की हड्डी सिर के पिछले हिस्से के पास से टूट गई जिसे तुरन्त जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया.

पीजीआई हुई थी रैफर

डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई के लिए रैफर कर दिया था दो दिन बाद ही बुधवार रात को महिला ने दम तोड़  दिया जिसका शव वीरवार रात करीब 2 बजे द्रोबड़ा गांव पहुंचा. शुक्रवार को बरतो स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया जहाँ मृतका के पति तथा बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी.

पति तथा 3 बच्चे छूटे

मृत महिला अपने पीछे पति, एक बेटा तथा दो बेटियां छोड़ गई है बल्ह पंचायत के उपप्रधान रमेश चंद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *