होम

बंदर के काटने से डलाणा में महिला घायल

जोगिन्दरनगर : उपमंडल में बंदरों के उत्पात से हर कोई परेशान है. बरसात के दिनों में बंदरों के साथ जंगली सूअर भी किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं वहीँ आम लोगों को नुक्सान भी पहुंचा रहे हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त है.

एक वृद्ध की हो चुकी है मौत

हाल ही में मंडी शहर में बंदरो के आतंक से एक वृद्ध की मौत हो चुकी है तथा उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत डलाणा गाँव में बंदर ने घर में घुसकर एक महिला को घायल कर दिया. महिला को प्राथमिक सिविल अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

महिला पर किया अचानक हमला

जोगिन्दरनगर डॉट कॉम को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एक उत्पाती बन्दर घर में घुस गया. वहां मौजूद महिला चंचला देवी पत्नी स्व: तेज़मल ने जब बंदर को भगाने का प्रयास किया तो बंदर ने महिला को टांग में काट खाया. ग्रामीणों ज्योति प्रकाश, कृष्ण चंद और मेघ सिंह ने वन विभाग से आग्रह किया है कि ऐसे उत्पाती बंदरों को शीघ्र पकड़ा जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *