जोगिन्दरनगर में 5 मामलों सहित मंडी जिला में आए कोरोना के 19 नए मामले

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. उपमंडल के तहत मझारनू गाँव के 18 वर्षीय युवक, चनेहड़ से 24 वर्षीय महिला, गरोडू से 32 वर्षीय युवक, नेर से 52 वर्षीय व्यक्ति और द्रुब्बल के बनौण से 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं, कुल मिलाकर मंडी जिला में 19 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं.

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन जोगिन्दरनगर में नेर का व्यक्ति लांगरी का काम करता है जबकि गरोडू का व्यक्ति भी वहीँ काम करता था तथा तीसरा व्यक्ति भी यहीं कार्य करता है. पॉजिटिव मामले आने के बाद पूरा जोगिन्दरनगर पुलिस स्टेशन आगामी 2 दिनों के लिए सील कर दिया गया है.

पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति आगामी दो दिनों तक पुलिस स्टेशन कार्य हेतु न आए. किसी भी जरूरी कार्य के लिए बस्सी चौकी में संपर्क किया जा सकता है. 7 सितम्बर से पुलिस स्टेशन सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *