जोगिन्दरनगर में बैल के हमले से महिला घायल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर शहर में आए दिन बैल के हमले हो रहे हैं जिससे राहगीर और शहरवासी परेशान हैं. एक बार फिर बैल के हमले से एक महिला घायल हुई है। एक सप्ताह के अंदर बैल के हमले से यह दूसरा मामला सामने आया है। हराबाग से जोगिन्दरनगर पहुंची रीना (31) को बैल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

पेट्रोल पंप के नजदीक हुए इस हादसे में शहरवासियों ने रोष जताकर प्रशासन और नगर परिषद से हिंसक लावारिस बैलों को शहर से बाहर खदेड़ने की मांग की है।

घायल रीना को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। उधर एसडीएम का कहना है कि लावारिस बैल की समस्या का निदान जल्द किया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *