झटिंगरी क्षेत्र में भालू के हमले से महिला की मौत

जोगिन्दरनगर : झटिंगरी क्षेत्र के अंतर्गत खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। जिल्हण पंचायत के (टिक्कन के पास) गांव शोधगण की रहने वाली महिला छिकड़ी देवी (67) जब देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। ढूंढते हुए देर रात घर से दूर छिकड़ी देवी का शव मिला।

जानकारी देते हुए मृतका के बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मां पिछले कल करीब 3 बजे लकड़ी लेने गई थी, जब रात तक नहीं लौटी, तो गांव वालों सहित उन्होंने मां को ढूंढना शुरू किया, तब जाकर घर से दूर उनका शव मिला।

बेटे महेंद्र ने बताया कि उनके शरीर पर लगे भालू के निशान हैं। बहरहाल, शव जोगिन्दरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *