जोगिन्दरनगर के आरठी गाँव के समीप झाड़ियों में मिली महिला की लाश

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के करीब बुधवार को महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। जानकारी के अनुसार जोगिन्दरनगर के करीब आरठी गांव के समीप झाड़ियों में महिला का शव पाया गया है। पुलिस ने संदिग्ध हालत में महिला की मौत पर संज्ञान लिया है व हत्या की आंशका जताकर गहन जांच शुरू कर दी है।

जोगिन्दरनगर के आरठी गाँव के समीप झाड़ियों में मिली महिला की लाश

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 40 वर्षीय मणि देवी निवासी गांव भजेरा डाकघर द्रुब्बल शहर से सटे आरठी गांव में ठहरी हुई थी। देर रात अप्पर गरोडू के नजदीक उनका शव बरामद हुआ।

आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही पुलिस

आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि महिला की मौत से जुड़े रहस्य का पर्दाफाश हो सके। फोरेंसिक जांच भी जारी है। पुलिस महिला की मौत से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है।

पुलिस हर पहलू खंगाल रही

आशंका जताई जा रही है कि पास के भवन से उसे किसी ने धक्का देकर नीचे फेंक दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। महिला विवाहित थी व उसका पति बीमार बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार का कहना है कि महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रहस्य खुलेंगे। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *