मंडी के जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो ही गया है। मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक जय राम ठाकुर ही सूबे के 13वें नए मुख्यमंत्री होंगे।

लगातार पाँचवी बार बने विधायक

वह लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई गई है। बैठक के दौरान नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया गया। बताया जाता है कि बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सहित बीजेपी कोर ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहे। जहां पांडेय ने विधायक दल को संबोधित किया।

 

3 लोग थे दौड़ में

बता दें कि सीएम की दौड़ में तीन नेता जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, जय राम ठाकुर का नाम आगे चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों दो केंद्रीय मंत्रियों ने हिमाचल आकर विधायकों व कार्यकर्ताओं की नब्ज टटौली थी। अब हिमाचल के नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *