5 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी मचाएंगे धमाल

जोगिन्दरनगर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दरनगर की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हिमाचल दस्तक के पत्रकार श्री अमित सूद एवं उनकी टीम द्वारा जोगिन्दरनगर के पुराने मेला मैदान में 05 अप्रैल 2023 को करवाया जा रहा है।

इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन लाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि होंगे।

इसके अलावा एसडीएम जोगिन्दरनगर कृष्ण कुमार शर्मा व तहसीलदार डॉ मुकुल अनिल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी आप सभी के समक्ष होंगें और ढेर सारा धमाल मचाएंगे।

अमित सूद ने बताया कि सभी लोग 05 अप्रैल 2023 बुधवार को इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।

वहीँ आज की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *