हिमाचल में 798 पदों पर निकली भर्तियाँ, जल्द करें आवेदन

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की भर्ती एजेंसी हिमाचल प्रदेश सर्विस सिलेक्शन एसोसिएट्स/ऑर्गेनाइजेशन ने क्लर्क/सुपरवाइजर/ऑफिसर समेत कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है।

इस भर्ती के माध्यम से 798 पदों को भरा जाएगा। यहां करें आवेदन-उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 6230906536 पर सात अप्रैल अंतिम तिथि शाम पांच बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पदनाम सहित अपनी शैक्षणिक योग्यता की मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, साधारण एवं पीडीएफ फाइल बनाकर एजेंसी के उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर अवश्य भेजें। उसके उपरांत ही उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर ,एमबीए मार्केटिंग, फाइनांस, बीटैक, एमटैक, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए, डीसीए ,बीएससी ,एमएससी, बीकॉम , एमकॉम, आईटीआई डिप्लोमा, स्टाफ नर्स एएनएम/ जीएनएम, डिप्लोमा/ डिग्री हिमाचल सरकार एवं भारत सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान /बोर्ड/ यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है।

एजेंसी के सचिव विनीत कुमार ने बताया कि इसमें ऑफिस क्लर्क, इंडस्ट्री हेल्पर, सुपरवाइजर कम साइट इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, वेल्डर, फिटर, कोरियर एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, पेंटर एंड इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ऑफिस कोऑर्डिनेटर रिसेप्शनिस्ट,

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, टेलीकॉलर, ऑफिस बॉयए जनरल हेल्पर, स्टॉक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, पेट्रोल पंप अटेंडेंट, सिक्योरिटी गार्ड, टीम मैनेजर, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, फूड पैकिंग हेल्पर,

सिस्टम ऑपरेटर, कैप्टन वेटर हेड, बारमैन, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम, फायर सेफ्टी एग्जीक्यूटिवए बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, एमआई रिकवरी मैनेजर एचेकर, टोली बॉय, फूड डिस्पैच सुपरवाइजर, बिलिंग एग्जीक्यूटिव, पीएन कम चौकीदार के पद अनुबंध आधार पर भरे जाने है।

आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती एजैंसी द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित, छंटनी परीक्षा एवं ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर ही चयन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम विषय

लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, हिस्ट्री, जनरल हिंदी, जनरल इंगलिश, गणित, कम्प्यूटर न्यूमैरिकल एटीट्यूट से संबंधित (150) ऑब्जैक्टिव टाइप, एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया (25) क्रमांक की होगी, जिसमें जनरल हिमाचल सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटे तक का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय के मिलने वाली उत्तर पुस्तिका रद्द कर दी जाएगी।

परीक्षा की तिथि

एजैंसी द्वारा उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी।

परीक्षा का परिणाम

उम्मीदवार लिखित परीक्षा का परिणाम 6 मई, 2023 को एजैंसी की ऑफिशियल/ अधिकारिक वैबसाइट www.hpussa.in एवं अन्य मीडिया वैबसाइट पर देख सकते हैं ।

सभी उम्मीदवारों को इनरोलमैंट नंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। सभी चुने गए उम्मीदवारों की सूची रिकॉर्ड एजेंसी की आधिकारिक वैबसाइट www.hpussa.in पर जून माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध रहेगी।

आवेदन शुल्क

सभी पदों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी/ जनरल कैटेगरी /एससी/ एसटी/ ओबीसी/ फ्रीडम फाइटर/ स्वतंत्रता सेनानी/ दिव्यांग/ अनुसूचित जाति /एपीएल/ बीपीएल के वर्गों की कैटेगरी के लिए 1,850 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जोकि नॉन रिफंडेबल रहेगा।

चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र/ जॉइनिंग ऑर्डर भारतीय डाक माध्यम द्वारा एवं उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर एवं उम्मीदवार की जीमेल आईडी पर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। जिसमें 1 सप्ताह के भीतर उम्मीदवारों को जॉइनिंग करने के निर्देश दिए जाएंगे। यह तमाम भर्ती प्रक्रिया 30 मई, 2023 तक पूरी कर ली जाएगी।

मासिक वेतनमान

भर्ती एजैंसी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान सीटीसी ग्रॉस ग्रेड पे- 10755 से लेकर ग्रेड पे- 35625 रुपए सीटीसी ग्रॉस वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रोविडैंट फंड , पीएफ, जनरल प्रोविडैंट फंड (जीपीएफ), ईएसआई, ग्रैच्युटी, मैडीकल इंश्योरैंस, दुर्घटना बीमा, प्रमोशन, बोनस, इंसैंटिव व वेतनवृद्धि की सुविधा भी मिलेगी।

यह सभी पद प्रदेश की नामी मल्टीनैशनल कंपनियों, सेमी गवर्नमैंट विभाग, स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, स्टेट रूरल कार्पोरेशन , स्टेट हाइड्रो पावर प्रोजैक्ट लिमिटेड, मैडीकल कालेज, हॉस्पिटल, पीएचसी सैंटर, होटल एंड मैनेजमैंट, इंफिनिक्स, रिलायंस, एयरटैल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरैंस इंडिया लिमिटेड, केसियो,

सैमसंग, एलआईसी इंडिया लिमिटेड, एचडीबी, एलजी, गैमन इंडिया, जेड फ्लश, बजाज फाइनांस, मणिपुरम, एमटी ऑटोक्राफ्ट, न्यूटेक फिल्टर, इंश्योरैंस सैक्टर, फाइनांस सैक्टर, ऐमेज़ॉन, जिओ, हौंडा, मारुति, मॉल, कॉल सैंटर, स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी, सिपला इंडिया लिमिटेड, गोदरेज इंडिया लिमिटेड, कैडबरी, चैकमेट, पैराग्रीन गार्डिंग,

वर्धमान टैक्सटाइल एवं हिमाचल सरकार के पंजीकृत औद्योगिक क्षेत्रों मल्टीनेशनल कंपनियों में भरे जाएंगे। यह तमाम भर्ती प्रक्रिया (एचपीयूएसएसएएल) एजैंसी के माध्यम से ही की जा रही है।

इन सभी पदों को भरने के लिए भर्ती एजैंसी के साथ विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों एवं अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों ने (एमओयू) अथॉरिटी लेटर साइन किया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के हिस्से में (278) पद ही आरक्षित किए गए हैं।

यहां करनी होगी ज्वाइनिंग

एजैंसी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, मनाली, ऊना, सिरमौर, पंजाब, हरियाणा, मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला,जीरकपुर, जालंधर, लुधियाना, दिल्ली एनसीआर, नोएडा व गुडग़ांव इत्यादि क्षेत्रों में जॉइनिंग दी जा सकती है।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *