हिमाचल में कोरोना की रफ्तार तेज,मंगलवार को आए 10 नए मामले

हिमाचल में कोरोना का प्रकोप तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के अकेले आठ मामले हमीरपुर जिला से आए हैं। हमीरपुर के अलावा ऊना तथा शिमला जिला से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है. जानकारी के अनुसार ये सभी व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटे हुए बताए जा रहे हैं।

हमीरपुर

हमीरपुर में अब कुल 71 मामले हैं जबकि एक्टिव केस 64 हो गए हैं।

ऊना

दूसरी ओर ऊना जिला के चढ़तगढ़ का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है,जानकारी के अनुसार वह 19 मई को दिल्ली से लौटा था।

रोहड़ू

उधर रोहड़ू में एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति पुणे से हाल ही में लौटा था.
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *