होम

प्रदेश में कोरोना के 953 सैंपल में से 200 नेगिटिव, 6 पॉजिटिव, बाकी रिपोर्ट का इन्तज़ार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 953 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इनमें से 200 सैम्पल नेगिटिव व 6 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 747 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कांगड़ा जिला में आज कोरोना वायरस का चौथा मामला पॉजिटिव आया है। जमानाबाद का युवक संक्रमित पाया गया है। यह युवक 30 अप्रैल को जमानाबाद से लौटा था। बताया जा रहा है 33 वर्षीय युवक हरियाणा पुलिस का जवान है।

2 मामले और आए

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों हमीरपुर जिला के सुजानपुर क्षेत्र के बजरोल गांव से हैं। आइएचबीटी पालमपुर में हमीरपुर जिला के 46 सैंपल जांचे गए, इनमें से दो पॉजिटिव व 44 नेगेटिव पाए गए हैैं। दोनों शख्स पहली मई को दिल्ली से लौटे थे। एक की उम्र 50 साल व दूसरे की 30 साल है।

काँगड़ा में 3 मामले

कांगड़ा में काेरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 66 हो गया है। हिमाचल पुलिस का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद पंचरुखी पुलिस स्टेशन बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *