बाबा कुटिया बनौण में शनिवार से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत बनगुफा बनौण में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. भागवत कथा का यह आयोजन 3 से 9 दिसम्बर तक होगा. इस कथा का आयोजन ब्रह्मलीन महात्मा श्री सदानंद गिरी जी की पुण्यतिथि के अवसर किया जा रहा है.

बनौण कुटिया के महात्मा श्री शिव शंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि वे स्वंय कथा का श्रवण करेंगे तथा उनकी भजन मण्डली की समस्त टीम शुक्रवार शाम को कुटिया में पहुँच रही है. श्री शिव शंकर गिरी जी ने बताया कि समस्त भक्तजन अपने जीवन का कुछ समय निकाल कर इस भागवत कथा का श्रवण करें तथा अपने जीवन को धन्य बनाएं.

महात्मा जी ने कहा कि शनिवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी. सुबह 10 बजे कलश स्थापना की जाएगी. उसके उपरांत दोपहर 1 बजे से कथा शुरू होगी. महात्मा जी ने बताया कि प्रतिदिन 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा होगी.संध्या आरती शाम 7 बजे व शाम 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *