चुनी हुई बेस्ट एसएमसी को किया पुरुस्कृत

जोगिन्दरनगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में सोमवार को क्लस्टर लेवल की बैठक का आयोजन प्रधानाचार्या किरण ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया. प्रधानाचार्या ने पहले से चुनी गई बेस्ट एसएमसी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी की एसएमसी को प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला को दूसरे स्थान पर रहने पर मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

झटिंगरी एसएमसी को पुरुस्कृत करतीं प्रधानाचार्या

वहीँ राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वाण की चुनी गई बेस्ट एसएमसी को भी प्रथम आने पर मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

 

 

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्या सुभाष ठाकुर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला,राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वाण, राजकीय उच्च पाठशाला फुटाखल,राजकीय माध्यमिक पाठशाला बुलंग व राजकीय माध्यमिक पाठशाला नागन के मुखिया उपस्थित थे.

उरला एसएमसी का पुरस्कार प्राप्त करते प्रवक्ता बुधि सिंह

 

 

 

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या ने बैठक के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की. प्रधानाचार्या ने चुनी गई बेस्ट एसएमसी को बधाई दी व यह कामना की कि भविष्य में भी एसएमसी स्कूलों के विकास के लिए यूँ ही कार्य करती रहेगी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *