तरस्वान, नागन और झटिंगरी को बेस्ट एसएमसी अवार्ड
जोगिन्दर नगर। 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में क्लस्टर लेवल की बैठक प्रधानाचार्या किरण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 9 स्कूलों में कार्य कर रही एस एम सी में से बेस्ट एसएमसी का चुनाव किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के तहत झटिंगरी को, राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वान और राजकीय माध्यमिक पाठशाला नागन को बेस्ट एस.एम.सी के अवार्ड से नवाजा गया।

तरस्वान के मुख्य अध्यापक राजेश पटियाल ने इस उपलब्धि के लिए समस्त एस.एम.सी और स्टॉफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है तथा आशा की है कि भविष्य में भी एसएमसी बेहतर कार्य करती रहेगी ग़ौरतलब है कि एसएमसी अवार्ड स्कूल की उन्नति हेतु किए गए बेहतरीन कार्य के लिए दिया जाता है।
तीनों बेस्ट एस.एम.सी को 1200 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। समस्त जानकारी सी आर सी प्रभारी सुरेश बरवाल ने दी।








