होम

प्रदेश में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल -कालेज : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चलते आगामी 15 अप्रैल तक सभी स्कूल-कालेज बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. सीएम का कहना है कि पर्यटकों के आने जाने पर फ़िलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी.

मुख्यमंत्री का कहना है कि कोविड को लेकर सरकार 5-6 दिन में समीक्षा बैठक करेगी. उसके बाद सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. एक दिवसीय दौरे के चलते मुख्यमंत्री गुरूवार सुबह कुल्लू पहुंचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *