जोगिन्दरनगर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर

जोगिन्दरनगर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संभावित जोगिन्दरनगर प्रवास को लेकर विश्राम गृह परिसर में विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मनीश चौधरी ने की।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। एसडीएम ने मुख्यमंत्री के आगामी संभावित दौरे को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक भी ले सकते हैं। विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी तैयारियों को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित बनाएं।

मनीश चौधरी ने सभी विभागीय अधिकारियों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्लेक्स तैयार करने को कहा।

एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विभागों से विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *