14 फरवरी को द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 फरवरी को द्रंग विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 73 करोड़ रुपए की परियोजना के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसमें नारला कॉलेज के साइंस भवन का और सियून में हैल्थ सब-सेंटर के भी उद्घाटन की योजना है। मुख्यमंत्री पद्धर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार पद्धर उपमंडल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

पद्धर एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दौरे को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि जनसभा सामुदायिक भवन पद्धर के खेल मैदान में भी आयोजित की जा सकती है।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू लगभग 73 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन होने उपरांत मुख्यमंत्री पहली बार द्रंग विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय पद्धर का दौरा करेंगे। इससे पहले दो बार सीएम का द्रंग का दौरा रद्द हो चुका है।

मां नयनादेवीजी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आठ फरवरी को श्रीनयनादेवीजी विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू माता श्रीनयनादेवी जी के दर्शन कर एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके बाद सीएम समीपवर्ती गांव घवांडल में जनसभा को संबोधित करते करेंगे। सीएम सुक्खू कई कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। क्योंकि यह मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू का पहला दौरा है, इसलिए लोगों को आस है कि इस दौरे के बाद विकास कार्य तेज होंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *