टिकरू स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत समस्त स्कूलों में वीरवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया वहीँ  बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना भी की गई । इसी क्रम में उपमंडल के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में 74 वां गणतंत्र दिवस विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत  स्कूल में स्थापित माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने माँ सरस्वती की पूजा पाठ में भाग लिया।

स्कूल की प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के स्टाफ सचिव मोहन सिंह ने बेहतरीन ढंग से स्टेज संभाला व एक एक करके स्कूली विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

 

 

 

इस अवसर पर कक्षा छठी से लेकर बाहरवीं तक के स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जिसमें भाषण,एकल गान,पहाड़ी नाटी,गिद्धा व नाटक पेश किया गया।

प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी । प्रधानाचार्या ने बच्चों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *