जोगिन्दरनगर क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी से बारिश ने दी राहत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर अढ़ाई बजे के करीब प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में बारिश होने के साथ ही लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। बीते कई दिनों से क्षेत्र के लोग प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे।

दोपहर अढ़ाई बजे के करीब टिकरू क्षेत्र में शुरू हुई बारिश का नज़ारा

वहीँ प्री मानसून की बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। शाम के समय भी बारिश ज़ारी है।

बारिश होने से भिन्डी,चरी,टमाटर, मक्की आदि फसलों को संजीवनी मिली है जिससे क्षेत्र के किसान व बागवान खुश हैं। गौर हो कि क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते नकदी फसलें सूखने के कगार पर थीं।

वहीँ क्षेत्र में कहीं कहीं धान की बिजाई के साथ धान रोपाई का कार्य भी चला हुआ है। कुल मिलाकर बारिश खेती के लिए उपयुक्त है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21 तारीख तक प्री मानसून की बारिश ज़ारी रहने की सम्भावना है जिससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *