गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई

आप सभी को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत देश 26 जनवरी 2023 यानि वीरवार के दिन अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश में पहली बार गणतंत्र दिवस वर्ष 1950 में मनाया गया था।

इसी दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। साल 1947 में देश को ब्रिटिश राज से आजादी मिली, लेकिन उसका अपना संविधान नहीं था।

26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला। डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता की।

देश गणतंत्र घोषित हो गया था, इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है जिसमें 444 लेख 22 भागों में विभाजित हैं, और 12 अनुसूचियां आज तक 118 संशोधनों के साथ हैं।

संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और यह वर्ष 1950 में लागू हुआ था।

इसके अलावा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, कला की देवी माता सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था।

बसंत पंचमी को साल के अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है।

इसी के कारण इसे दिन बिना मुहूर्त देखें शादी-विवाह, मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ काम किए जाते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *