बीमारी से पीड़ित बेटी को है इलाज में मदद की दरकार !!

जोगिन्दरनगर : धर्मपुर के मंडप गाँव की 20 वर्षीय रेणुका गम्भीर बीमारी की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है. इस बेटी का लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना है.

15 लाख रूपये की है जरूरत

इलाज़ हेतु कम से कम 15 लाख रूपये की जरूरत है. रेणुका के माता -पिता ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. पहले रेणुका का उपचार जोनल अस्पताल मंडी में शुरू किया गया था. मंडी जोनल अस्पताल के चिकित्सकों ने रुनुका की हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था. पीजीआई में चिकित्सकों ने बताया कि रेणुका का लीवर ट्रांसप्लांट किया जायेगा जिसमें 15 लाख रूपये खर्च होंगे.

बेहद गरीब परिवार से है रेणुका

रेणुका कुछ दिनों से पीलिया से ग्रस्त थी. वह आईआरडीपी परिवार से सम्बन्ध रखती है. माता- पिता मेहनत मजदूरी करते हैं. रेणुका बल्लभ डिग्री कालेज मंडी में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है. उसकी माँ मीना देवी और पिता लस्करी राम ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

माँ -बाप ने लगाई मदद की गुहार

उन्होंनें बताया कि जो भी दानी सज्जन आर्थिक सहायता करना चाहता है वह छात्रा की माता मीना कुमारी के एसबीआई के अकाउंट नम्बर 20174454333 पर धनराशि भेज सकता है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *