सरकार उठाएगी पालमपुर पीड़िता के इलाज का खर्च: मुख्यमंत्री

पालमपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर में बीते दिनों हुई हृदय विदारक घटना की पीड़िता के परिवार के लोगों से सोमवार को मुलाकात की। धर्मशाला से सुजानपुर आते समय मुख्यमंत्री सुलह में नाल्टी दा पुल के पास एकत्रित लोगों से मिले और उनकी बात सुनी।

पीजीआई में चल रहा इलाज़

पीड़िता के माता-पिता पीजीआई चंडीगढ़ में बेटी के साथ हैं, इसलिए परिवार के अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने हमलावर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सीएम ने कहा

मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि पालमपुर की दर्दनाक घटना से दुखी हूं। पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

एसपी ने दिए निर्देश

एसपी कांगड़ा को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। घटनाक्रम के बाद से रोजाना पुलिस अधिकारियों से अपडेट लिया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केवल गिरफ्तारी हमारा उद्देश्य नहीं है। ऐसी घटनाओं को क्यों अंजाम दिया जा रहा है, उस दिशा की तरफ बढ़ने की जरूरत है।

हम जानना चाह रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है, किसी को कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *