जोगिन्दरनगर के दीप कुमार के परिवार ने लगाई मदद की गुहार

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के बालकरूपी गांव के निवासी दीप कुमार इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर जांच में पहले एक किडनी खराब होने का पता चला।

जोगिन्दरनगर के दीप कुमार के परिवार ने लगाई मदद की गुहार

जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत

उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद पीजीआई में हुई जांच ने परिवार को बड़ा झटका दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि दीप कुमार की दोनों किडनियां पूरी तरह फेल हो चुकी हैं और उन्हें जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है।

परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर

दीप कुमार पहले टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन बीमारी के चलते अब वे काम करने में असमर्थ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है—65 वर्षीय मां काम करने में असमर्थ हैं, पत्नी गृहिणी हैं और डेढ़ साल का मासूम बेटा आरव इस कठिन परिस्थिति से अनजान है।

दो बार हो रहा डायलिसिस

फिलहाल दीप कुमार का हफ्ते में दो बार डायलिसिस हो रहा है, जिसके लिए उन्हें पालमपुर जाना पड़ता है। हर सप्ताह हजारों रुपये का खर्च इस गरीब परिवार पर भारी पड़ रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा, जो परिवार के लिए जुटा पाना लगभग असंभव है।

इन्होंनें की मदद

इस मुश्किल घड़ी में शांति देवी फाउंडेशन केअध्यक्ष श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष जतिन लटावा, गीतांजलि, सीमा वालिया , वंदना , अंजू और भिंदर गोस्वामी ने आगे आकर **11,000 रुपये की सहायता राशि** प्रदान की है।

परिवार ने समाजसेवियों और आम जनता से अपील की है कि इस कठिन समय में आगे आकर दीप कुमार की मदद करें, ताकि उन्हें नया जीवन मिल सके।

आप भी कर सकते हैं मदद:

परिवार ने इलाज के लिए दीप की पत्नी दया देवा का बैंक खाता साझा किया है। आपकी छोटी सी मदद दीप को नई जिंदगी दे सकती है:
Account No: 21370110060209
IFSC Code: UCBA0002137
Bank: यूको बैंक, जोगिन्दरनगर (मंडी)