जल्द निकलेगा रुकी भर्तियों का परिणाम : मुख्यमंत्री

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद लटकी भर्तियों के रिजल्ट के लिए बरोजगार युवाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिजल्ट निकालने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीएम ने कहा है कि जिन पुरानी भर्तियों में पेपर लीक या भ्रष्टाचार नहीं हुआ होगा, उनका रिजल्ट तीन महीने में निकालेंगे।

आंदोलनरत युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व आईएएस दीपक सानन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नया राज्य चयन आयोग गठित करने का निर्णय लिया है।

यह आयोग कम्प्यूटर आधारित टेस्ट लेगा, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप की कम से कम गुंजाइश होगी। इसमें टेस्ट होने के बाद एक हफ्ते के भीतर भर्ती का रिजल्ट आएगा।

नए आयोग में भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं होगी और युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिलेगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *