मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति की युवतियों के लिए होगा खुली भर्ती का आयोजन

भारतीय सेना में युवतियों के जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय थल सेना ने कुल 100 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम राजराजन ने बताया कि थल सेना में जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस पद पर भर्ती होने के लिए हिमाचल प्रदेश की युवतियों के 100 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 जून 2021 से 20 जुलाई 2021 तक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् सेना की वेबसाइट में अपनी प्रोफ़ाइल पेज के डैशबोर्ड पर जाकर हिस्ट्री ऑफ एप्लीकेशन में अपनी एप्लीकेशन सबमिट हुई या नहीं हुई है, यह अवश्य देखकर सुनिश्चित कर लें और उसका प्रिन्ट निकालकर अपने पास रखें।

इसके बाद सेना द्वारा भर्ती की तिथि एवं स्थान के बारे एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना ने आधिकारिक अधिसूचना देकर हिमाचल प्रदेश की युवतियों को सेना में भर्ती होने का मौका दिया है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु वर्ग की युवतियों को अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी को 10वीं कक्षा में उत्र्तीण होने के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक और सभीं विषयों को मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है। एम राजराजन ने मंडी, कुल्लू और लाहौल.स्पीति की युवतियों से सेना में भर्ती होने के लिए बढ़.चढक़र भाग लेने की अपील की है। गौर रहे कि भारतीय सेना में युवतियों के जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए एक बार फि र से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।