मंडी के पड्डल में 6 अक्तूबर से शुरू होगी सेना के लिए भर्ती

शिमला : हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना में भर्ती होने का बेहतर अवसर है। राज्य के चार जिलों के युवाओं के लिए मंडी के पड्डल मैदान पर 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को सेना प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

ये हैं पद

उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एनए पुरुष पदों के लिए होगी।

वेबसाइट पर देखें जानकारी

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई छह अगस्त की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट पर देखें।

दलालों से रहें दूर

सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों व जालसाजों के चुंगल से दूर रहे, क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *