स्कूलों में मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया. इसी कड़ी में राजकीय उच्च विद्यालय सगनेहड़ में मुख्य अध्यापिका मंजुला शर्मा की अध्यक्षता में यह दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को धूम्रपान न करने की जानकारी दी.

उन्होंनें बच्चों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया.इसके पश्चात बच्चों ने रैली के द्वारा गाँव में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. यह जानकारी विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका वंदना शर्मा ने दी.

वहीँ चौहार घाटी में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय तरस्वाण में भी तम्बाकू निषेध दिवस मुख्याध्यापक जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया. इस अवसर पर उन्होंनें बच्चों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *