जोगिन्दरनगर के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया पृथ्वी दिवस

जोगिंदरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत सोमवार को जोगिन्दरनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जोगिन्दरनगर उपमंडल में स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में पृथ्वी दिवस मनाया गया।

टिकरू स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापिका सुमना कुमारी प्रधानाचार्या के साथ

प्रधानाचार्या ने दिया सन्देश

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर द्वारा बच्चों को पृथ्वी को सुरक्षित व सहेज कर रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका सुमना कुमारी ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ये बच्चे रहे विजेता

  1. इसमें सेकेंडरी स्लोगन प्रतियोगिता में आरुषि ठाकुर प्रथम कारण दूसरे स्थान पर और पायल तीसरे स्थान पर रही।
  2. पोस्टर मेकिंग में मनप्रीत प्रथम चिराग दूसरे स्थान पर और हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।
  3. एलिमेंट्री में स्लोगन राइटिंग में कनिका प्रथम स्थान में प्राची प्राप्त दूसरे स्थान पर और अंशुल तीसरे स्थान पर  रहा।
  4. पोस्टर मेकिंग में अंशुल प्रथम स्थान पर अर्पिता दूसरे स्थान पर और जीविका तीसरे स्थान पर रही।
बस्सी स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक अपनी प्रधानाचार्या के साथ

बस्सी स्कूल में भी मनाया गया पृथ्वी दिवस

वहीं  उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में भी पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमारी द्वारा अपने बच्चों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने बारे संदेश दिया गया.

पृथ्वी दिवस के अवसर पर उपस्थित बस्सी स्कूल के विद्यार्थी

ये बच्चे रहे विजेता

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सुभाष सदन से पूनम प्रथम स्थान पर रही तथा सरोजिनी सदन की अर्पिता दूसरे स्थान पर और समीक्षा सुभाष सदन एवं वंदिता सरोजिनी सदन की संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

समस्त जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस्सी में कार्यरत अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मोहन सकलानी ने दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *