टिकरू स्कूल में मनाया गया 75वां संविधान दिवस

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में 75वां संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में भी संविधान दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर पाठशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भाषण, पेंटिंग,स्लोगन, प्रश्नोत्तरी इत्यादि विषयों पर प्रतियोगिता करवाई गई।

इस अवसर पर पाठशाला की प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने विद्यार्थियों व समस्त नागरिकों को राष्ट्र के प्रति वफादार रहने का शुभ संदेश दिया तथा संविधान दिवस की बधाई दी

विद्यालय में कार्यरत राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सुभाष के साथ श्लोगन प्रतिभागी

विद्यालय में कार्यरत राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुभाष चंद ने संविधान के निर्माण व संविधान की भूमिका बारे विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।

इसके अलावा पाठशाला के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी संविधान दिवस के उपलक्ष में प्रतियोगिता में भाग लिया। समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *