जोगिन्दरनगर के कलाकार वंकिम का रिलीज हुआ नया वीडियो सॉंग

 

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में कलाकारों की कमी नहीं है. समय -समय पर जोगिन्दरनगर के कलाकार संगीत के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में त्रैम्बली गाँव के कलाकार वंकिम का एक नया सॉंग वीडियो यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुआ है जो काफी पसंद किया जा रहा है. यू ट्यूब पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है और केवल  चार दिनों में 20000 लोग देख चुके हैं.

मकलोडगंज में हुई है शूटिंग

रैप तैयार करने वाले वंकिम ने @jogindernagar.com की टीम को बताया कि इस रैप की शूटिंग धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मकलोडगंज में हुई है जिसमें होटल रॉयल पैलस के मालिक दीपांकुर पटियाल का है और प्रेयस अवस्थी ने सारा इंतजाम किया था. वंकिम का कहना है कि उनका स्टूडियो चंडीगढ़ में स्थित है उनकी हिमाचली टीम इसमें कार्य करती है और आरती चम्बयाल उस गाने में माडल है.

निखिल ठाकुर ने शूट किया है वीडियो

वंकिम का कहना है कि इस रैप में सरकाघाट निवासी निखिल ठाकुर ने वीडियो शूट किया है जबकि म्यूजिक दिया है प्रत्युष विगी ने जोकि दिल्ली निवासी हैं.साउंड इंजिनियर हैं राघव पठानिया जोकि महज़ 20 वर्ष के हैं और कालेज के स्टूडेंट हैं.

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें >>

दो प्यार करने वालों की है कहानी

इस रैप में दो प्यार करने वाले लोगों की कहानी बताई गई है जिसमें से एक बेवफा निकलता है. असल में यह गाना एक शायरी पर आधारित है.वंकिम का कहना है कि उन्हें शायरी और चेस खेलने का शौक है और इस रैप में उन्होंनें शायरी को बखूबी शामिल किया है.

जल्द आ रहा है पहाड़ी रैप

@jogindernagar.com की टीम से बात करते हुए वंकिम ने बताया कि उनका अगला गाना पहाड़ी रैप के रूप में नवम्बर माह तक आ रहा है. वंकिम का कहना है कि वे अपनी टीम के दीपंकुर पट्याल जोकि धर्मशाला से हैं तथा समस्त लोगों का भी धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंनें उन्हें इतना प्यार दिया.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *