राणा युवा शक्ति के सदस्यों ने बांटे मरीजों को फल

 

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा के जन्मदिन के उपलक्ष में विधायक की लम्बी उम्र आर उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राणा युवा शक्ति जोगिन्दरनगर के कार्यकर्ताओं  ने जोगिन्दरनगर के अस्पताल में मरीजों को दूध और फल बांटे.

कार्यकर्ताओं ने की लम्बी उम्र की दुआ

राणा युवा शक्ति के सचिव मेघ सिंह ने कहा कि सभी की ईच्छा है कि विधायक महोदय का  स्वास्थ्य हमेशा बना रहे व विधायक प्रकाश राणा हमेशा समाज और जनता की सेवा में अग्रसर रहें व हमेशा अपने लक्ष्य की ओर प्रगतिशील रहें.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राणा युवा शक्ति संगठन के प्रधान रविकांत, उपप्रधान संजय गुलेरिया,सचिव मेघ सिंह,कोषाध्यक्ष मनीष,सलाहकार हरी सिंह,सुनील शर्मा और मीडिया प्रभारी विकू विशेष रूप से उपस्थित थे.

 

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *