बैजनाथ में होगी कराटे चैम्पियनशिप

शिमला: सीनियर कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन बैजनाथ में होगा। यह चैम्पियनशिप 30 व 31 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता मे प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ ही जूनियर कैडेट और सब जूनियर कैडेट प्रतिभागियों के लिए अप्रैल माह में चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस चैम्पियनशिप के लिए अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जिसे जल्द ही हिमाचल प्रदेश कराटे संघ द्वारा तय कर दिया जाएगा।

इन दोनों प्रतियोगिताओं में मैडल जीतने वाले विजेता खिलाडिय़ों को नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता देश की राजधानी दिल्ली में 11 से लेकर 14 मई तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही राजधानी शिमला में कराटे खिलाडिय़ों के लिए मई माह में आल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह चैम्पियनशिप 6 से 9 मई तक शिमला में आयोजित की जाएगी।

स्रोत : पंजाब केसरी

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *