जोगिन्दरनगर के सेंसाई राकेश कुमार ने पास की ब्लैक बेल्ट की परीक्षा

जोगिन्दरनगर : शितो रियू कराटे शैली में ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में जोगिन्दरनगर के सेंसई राकेश कुमार ने चौथी डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है जिसके लिए हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने सेंसई राकेश कुमार को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जोगिन्दरनगर के सेंसाई राकेश कुमार ने पास की ब्लैक बेल्ट की परीक्षा

हेमांग मार्शल आर्ट एकेडमी जोगिंदर नगर के प्रमुख कराटे प्रशिक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के तत्वाधान में हेमांग मार्शल आर्ट अकेडमी मंडी में तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण एवं कलर व ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

इस शिविर में मंडी और आस पास के क्षेत्रों से लगभग 22 प्रतिभागियों के साथ जोगिंदर नगर के कराटे प्रशिक्षक सेंसई राकेश कुमार ने भी भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता और आत्मरक्षा कौशल को भी निखारा ।

शिविर का संचालन हेमांग मार्शल आर्ट एकेडमी एवं हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के चीफ इंस्ट्रक्टर एवं तकनीकी निदेशक क्योशी जोगिंदर सिंह आजाद के मार्गदर्शन में किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शितो रियू कराटे शैली की उन्नत तकनीकों प्रभावी सेल्फ डिफेंस तथा पारंपरिक व प्रतियोगी काता का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया ।

क्योशी जोगिंदर सिंह आजाद ने अनुशासन आत्मविश्वास और शारीरिक मानसिक संतुलन पर विशेष बल देते हुए प्रशिक्षुओं को कराटे की मूल भावना से परिचित कराया ।

शितो रियू कराटे शैली में ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में जोगिन्दरनगर के सेंसई राकेश कुमार ने चौथी डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर शिविर की गरिमा बढ़ाई ।

हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के चीफ इंस्ट्रक्टर एवं तकनीकी निदेशक जोगिंदर सिंह आजाद, अध्यक्ष डॉ. के. पी. शर्मा, वाईस चेयरमैन मुरारी शर्मा सहित शिहान देवेंद्र कुमार आजाद , बृजलाल चौहान , संतोष कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने सेंसई राकेश कुमार को शितो रियू कराटे शैली में चौथी डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास करने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *