जीवन ठाकुर ने झटका कांग्रेस का टिकट, घट्टा में आज किया जायेगा स्वागत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य जीवन लाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी का टिकट हासिल करते हुए सभी प्रश्न चिन्हों पर विराम लगा दिया है. उधर टिकट प्रत्याशियों की सूची में सुरेन्द्र पाल, ठाकुर रविन्द्र पाल, राकेश चौहान के नामों की चर्चा थी लेकिन अंतिम वक्त में जीवन ठाकुर ने टिकट हासिल कर विधानसभा में एक नये रूप में एंट्री की है जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

जोगिन्दरनगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर पीताम्बर सिंह ठाकुर, रणबीर ठाकुर, राजेश कुमार जनरल सेक्रेट्री राम लाल, जगदीश ठाकुर, इंद्रपाल आदि ने जीवन ठाकुर को टिकट हासिल करने पर बधाई दी है तथा बताया कि वीरवार को 11:30 बजे सुबह घट्टा में जीवन ठाकुर का भव्य स्वागत किया जायेगा.

उधर जीवन लाल ठाकुर ने सभी विधानसभा क्षेत्र निवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया है तथा कहा है कि यह सभी के अपार स्नेह के कारण ही सम्भव हो पाया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *