प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने मकोड़ा, बागड़ू व खपरोटु गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। जीवन ठाकुर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर स्कूल के प्रांगण में लोगों से मिले।

जीवन ठाकुर का कहना है कि उन्होंनें मकोड़ा, बागडू व खपरोटु गाँवों का दौरा किया तथा लोगों की सड़क, पानी, बिजली और स्कूल की मुरम्मत से सम्बन्धित मांगें सुनीं ।

जीवन ठाकुर का कहना है कि उक्त मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि चाहे उन्हें अपनी तरफ से ही जेसीबी लगवानी पड़े, जल्द ही गाँव तक सड़क पहुंचाई जाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *