पूर्व सैनिक लीग ने टिकट हेतु किया रविन्द्र पाल का समर्थन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में वीरवार को पूर्व सैनिक लीग की बैठक का आयोजन जोगिन्दरनगर में किया गया जिसमें ठाकुर रविन्द्र पाल को आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट दिलाने हेतु पूर्व सैनिक लीग ने समर्थन किया तथा बताया कि आगामी विधानसभा के चुनावों में सभी पूर्व सैनिक लीग के सदस्य टिकट हेतु ठाकुर रविन्द्र पाल का समर्थन करेंगे. कर्नल साही न बताया कि ठाकुर रविन्द्र पाल जुझारू किस्म के व्यक्ति हैं तथा लीग से जुड़ी हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करते हैं.

कर्नल साही ने बताया कि पूर्व सैनिक लीग ने बीते दिनों एक आम सभा का आयोजन किया था जिसमें यह मांग की गई थी कि कोई भी व्यक्ति विधानसभा चुनाव हेतु अपना नाम पेश कर सकता है. ठाकुर रविन्द्र पाल के अलावा किसी भी व्यक्ति ने इस बारे अपना नाम पेश नहीं किया तो वीरवार को पूर्व लीग के सभी सदस्यों ने ठाकुर रविन्द्र पाल को समर्थन दिया था मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों हेतु ठाकुर रविन्द्र पाल को कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जाए जिसका सभी ने एक मत से समर्थन किया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *