गुलाब सिंह कल भरेंगे नामांकन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट प्राप्त भाजपा नेता ठाकुर गुलाब सिंह शुक्रवार को जोगिन्दरनगर में अपना नामांकन भरेंगे. गुलाब सिंह पूर्व में लोकनिर्माण मंत्री तथा पूर्व विधायक भी रहे हैं. गुलाब सिंह का कहना है कि जोगिन्दरनगर के विकास के लिए वे वचनबद्ध हैं.

उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही सभी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी. उधर शुक्रवार को अपने समर्थकों सहित गुलाब सिंह उपमंडलाधिकारी कार्यालय में 11 बजे सुबह अपना नामांकन भरेंगे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *